Advertisement Carousel

महादेवडांड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया…

महादेवडांड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर महादेवडांड में विधायक गोमती साय ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रवाद की विचारधारा एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
विधायक गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण से ही संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी श्री गणेश जैन, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रतिक सिंह, एसटी मोर्चा महामंत्री श्री लखुराम, श्री दीपक नागेश, श्री कृष्णा यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश, मण्डल उपाध्यक्ष श्री जागेश्वर यादव, श्री महेश्वर यादव, श्री चुनमुन गुप्ता, श्रीमती प्यारो बाई, श्री गंगा दास, श्री बलदेव राम, श्री राजेश गुप्ता, श्री जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा एवं विकास के संकल्प को दोहराया। साथ ही आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना…

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल जशपुर जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना….