विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया महतारी सदन का लोकार्पण
पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के महादेवडांड भाजपा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्रोग में महतारी सदन का लोकार्पण पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के करकमलों से संपन्न हुआ। यह महतारी सदन क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ वे सामाजिक, आर्थिक एवं स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का विकास कर सकेंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता और उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता , मंडल अध्यक्ष प्रतिक सिंह , रीना बरला , जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश , लखुराम , कुंवर साय ,जगेश्वर यादव, महेश यादव जी, विनोद गुप्ता सहित सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महतारी सदन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
























