Advertisement Carousel

पुलिस की गांजा की पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी कार्यवाही, लगभग 2.60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 05 गांजा तस्कर गिरफ्तार…

धमतरी जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

 

धमतरी पुलिस की गांजा की पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी कार्यवाही, लगभग 2.60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 05 गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुख्य तस्करों के साथ पायलटिंग कर रहे स्विफ्ट चालक एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप चालक भी गिरफ्तार, संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी सफलता, महज 06 सप्ताह में गांजा तस्करों पर लगातार सातवां बड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कमर टूटी

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष रूप से ओडिशा, महाराष्ट्र एवं बस्तर क्षेत्र से जुड़े संवेदनशील मार्गों पर पुलिस द्वारा चौकस निगरानी एवं रणनीतिक कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-QH-0834 एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक CG-04-QA-3116 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर चारामा से धमतरी की ओर परिवहन किया जा रहा है।

जिसकी सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसपी धमतरी द्वारा सीएसपी धमतरी को नाकाबंदी करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रिय होकर क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आगे पीछे से घेराबंदी कर श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास पकड़ा गया।

धमतरी पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ एवं तत्पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जिससे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया।
वाहन की तलाशी के दौरान महेन्द्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों एवं स्विफ्ट कार में छिपाकर रखे गए पैकेटों सहित कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2,45,40,900/-रूपये आंकी गई है। मौके पर पुलिस ने 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

▪️*गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण*
▪️(01) नौशाद खान पिता मुन्ना खान (उम्र 29 वर्ष), मूल निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनोली,जिला बागपत (उ.प्र.), वर्तमान निवासी जगदलपुर
▪️(02)करण साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया अंतरामार्ट गली नम्बर 4 अक्षर विहार थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०),
▪️(03) मोह० शादिक पिता मोह० यूनुस खान उम्र 30 वर्ष निवासी गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०),
▪️(04) हिमांशु साहू पिता भोज राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०) एवं
▪️(05) एक विधि से संघर्षरत बालक

▪️*जप्त संपत्ति का विवरण*-
▪️ 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
कीमत लगभग 2,45,40,900/-रूपये
▪️ 01 मारूति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 9,00,000/-
▪️ 01 महेन्द्रा पिकअप वाहन
कीमत लगभग 5,00,000/-रूपये
▪️ 06 नग मोबाइल फोन
कीमत लगभग 1,35,000/-रूपये
कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 2,60,75,900/-रूपये

यह धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्यवाही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह में सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के विरुद्ध सात और अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं।
इन कार्यवाहियों में अब तक सैकड़ों किलोग्राम गांजा एवं करोड़ों रुपये की संपत्ति जप्त कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंचाई गई है।

धमतरी पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मादक पदार्थ तस्करों द्वारा कभी कपड़ों के व्यापार, कभी महिलाओं की आड़ तो कभी अन्य शातिर तरीकों का सहारा लेकर गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास किया गया, किन्तु धमतरी पुलिस की सतर्क निगरानी, सुदृढ़ खुफिया तंत्र एवं लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के चलते ऐसे तस्करी नेटवर्कों का लगातार पर्दाफाश किया जा रहा है। हाल के दिनों में हुई लगातार बड़ी कार्यवाहियां इस बात का प्रमाण हैं कि तस्करों के बदलते तौर-तरीकों पर पुलिस की पैनी नजर है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति, गिरोह अथवा अंतर्राज्यीय नेटवर्क को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने की दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही….

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित…