Advertisement Carousel

शिक्षा की गुणवत्ता और योजनाओं पर मंथन, पत्थलगांव में शिक्षा समिति की बैठक संपन्न…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

 

शिक्षा की गुणवत्ता और योजनाओं पर मंथन, पत्थलगांव में शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

जनपद पंचायत पत्थलगांव की शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 08 जून 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव में आयोजित की गई। बैठक में नई शिक्षा सत्र को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति की सभापति एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फिसलिफीना एक्का ने की। इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती मुन्नी अग्रवाल, सुश्री निर्मला तिर्की, श्रीमती दासोतरा सिदार, श्री हंस लाल सिदार, श्रीमती संतोषी भारद्वाज एवं श्रीमती कौशल्या चौहान गरिमामय रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में नए शिक्षा सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही जर्जर एवं मरम्मत योग्य विद्यालय भवनों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक के दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे सरस्वती साइकिल वितरण योजना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा गणवेश वितरण योजना की प्रगति और क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आगामी साला प्रवेश उत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने एवं अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया।


इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नित्यानंद साय छत्तर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक जगन्नाथ पाढ़ी सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य ने कहा कि शासन की मंशानुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अध्यापन कार्य करें तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति और सीखने के स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही….

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित…