पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण में खुली पोल के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल शुक्ला ने कड़ाई करते हुए सिविल अस्पताल के 3 दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जबाब संतोषप्रद नही पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी
जैसा कि आप जानते है कल बुधवार सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया जब ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल शुक्ला बिना किसी को बताए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल आ धमके और अस्पताल की अब्यवथा से वाकिफ होकर काफी नाराज हुए उन्होंने कहा था कि आम जनों को प्रॉपर शासन की सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।
एसा पहली बार हुवा है कि किसी बड़े अधिकारी ने बिना किसी को सूचना दिए निरीक्षण करने अस्पताल पहुच गए थे और अस्पताल की खामियों को बताया था जिम्मेदारी पुर्वक काम नही किये जाने की बात कही थी
अब देखना होगा कि डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा क्या जबाब दीया जाता है। और आगे किस तरह की कार्यवाही ज्वाइंट डायरेक्टर के द्वारा की जाती है।

























