Advertisement Carousel

सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड महिला गिरफ्तार…

रायगढ़ जितेन्द्र गुप्ता✍️

ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड

साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त थाना कोतवाली में महिला पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में एक मकान पर छापेमार कार्रवाई कर सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला काे सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल, सट्टा लेखा-जोखा एवं नगदी रकम जब्त की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहीद चौक, रायगढ़ में रहने वाली अनिता साहू अपने मकान में गुप्त रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा-पट्टी का संचालन कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान में दबिश दी।

रेड के दौरान संदेही महिला अनिता साहू घर पर मौजूद मिली। पूछताछ करने पर उसने सट्टा-पट्टी लिखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में राजधानी कल्याण के विभिन्न सट्टा अंकों की तस्वीरें, सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड तथा हिसाब-किताब सुरक्षित मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन एवं नकद दोनों माध्यमों से सट्टा राशि लेकर अवैध सट्टा संचालित कर रही थी। पुलिस ने मौके से ₹480 नगद सट्टा रकम, मोबाइल एवं सट्टा से संबंधित दस्तावेजों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया।

आरोपिया अनिता साहू, पति बजरंग साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी शहीद चौक, रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है तथा अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…