Advertisement Carousel

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास झूठी पहचान बताकर बहला-फुसलाया, सुनसान जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म  पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आधार पर न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा  ….

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
झूठी पहचान बताकर बहला-फुसलाया, सुनसान जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म
पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आधार पर न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा  नाम आरोपी – अब्दुल हामिद, उम्र 28 वर्ष

थाना कुनकुरी क्षेत्र में वर्ष 2023 में मानसिक रूप से मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कुनकुरी द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2026 को आरोपी अब्दुल हमीद को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित विभिन्न धाराओं में कठोर सजा सुनाई गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 सितम्बर 2023 की सुबह पीड़िता घर से शौच के लिए निकली थी। वापस लौटने के दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोककर स्वयं को दूसरे नाम से परिचित कराया और बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल में बैठा लिया। इसके बाद वह पीड़िता को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर थाना कुनकुरी में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य आवश्यक सामग्री जप्त की गई। ➡️ मामले में पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, न्यायालय के समक्ष पीड़िता का कथन, एफएसएल परीक्षण सहित सभी आवश्यक वैज्ञानिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप न्यायालय में सिद्ध हुए।
संपूर्ण साक्ष्यों एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के उपरांत माननीय न्यायालय ने आरोपी को धारा 376 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं ₹1,000 अर्थदण्ड, धारा 366 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹500 अर्थदण्ड तथा धारा 419 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹500 अर्थदण्ड से दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने की स्थिति में न्यायालय द्वारा अतिरिक्त सश्रम कारावास का भी प्रावधान किया गया है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं, बालिकाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक विवेचना सुनिश्चित करते हुए प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाने के लिए जशपुर पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….