Advertisement Carousel

ब्रह्माकुमारी बहनों सहित शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया रक्तदान, शिविर में हिस्सा खबर लिखने तक 30 यूनिट रक्त संग्रह….

पत्थलगांव जितेंद्र गुप्ता✍️

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय  में दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर मानवता की बड़ी मिसाल, रक्तदान शिविर

ब्रह्माकुमारी बहनों सहित शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, शिविर में हिस्सा खबर लिखने तक 30 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है।

दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायगढ़ रोड पत्थलगांव द्वारा शोभा सिंह कॉलोनी स्थित केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही रक्तदान करने वालों की कतार केंद्र पर नजर आई।

समाचार लिखे जाने तक शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था, जबकि कई अन्य लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीयन कराया। इससे साफ नजर आया कि पत्थलगांव में सेवा और मानवता की भावना कितनी मजबूत है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन नीलू ने बताया कि रक्तदान शिविर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए स्वयं रक्तदान किया। इसके साथ ही पत्थलगांव के भाई-बहनों ने भी आगे आकर रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।
जशपुर और पत्थलगांव की स्वास्थ विभाग की टीम ने संभाली पूरी जिम्मेदारी
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जशपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं पत्थलगांव स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई।
दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर केवल रक्त संग्रह का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बन गया। आयोजकों के अनुसार शिविर में आगे भी रक्तदान के लिए लोगों का पंजीयन जारी रहा और रक्त संग्रह का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिली बड़ी सौगात, 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद….

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक। साइबर जागरूकता की सेल्फी से बढ़ रहा जागरूकता का दायरा। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित….

प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय….