Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक। साइबर जागरूकता की सेल्फी से बढ़ रहा जागरूकता का दायरा। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित….

सुरजपुर जितेन्द्र गुप्ता ✍️

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक।
साइबर जागरूकता की सेल्फी से बढ़ रहा जागरूकता का दायरा।
साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित।

*सूरजपुर।* छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान’’ के तहत सूरजपुर जिले में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर 1000 शिक्षकों एवं नागरिकों को “मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” संदेश के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक साइबर सुरक्षा संबंधी सेल्फी ली और उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया। स्कूली बच्चों को भी इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है ताकि वे भी अपने अभिभावकों को इस अभियान से अवगत कराकर साइबर सुरक्षा की सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकें।
सेल्फी के माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। एक व्यक्ति द्वारा साइबर सुरक्षा की सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने से उसके मित्र, परिचित एवं सोशल मीडिया से जुड़े अन्य लोग भी प्रेरित होकर ऐसी सेल्फी लेने और उसे साझा करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे है। इस प्रकार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने वाला यह अभियान साइबर जागरूकता को वृहद स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य है कि साइबर अपराधों से बचाव के प्रति प्रत्येक नागरिक सजग एवं जागरूक बने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। साइबर सुरक्षा की सेल्फी अब केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का संदेश बनकर सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बना रही है।
सूरजपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग सदैव सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करें। अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक एवं संदेशों से बचें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद….

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक। साइबर जागरूकता की सेल्फी से बढ़ रहा जागरूकता का दायरा। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित….

प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री से मिले अविनाश, कहा – मुश्किल समय में मिली मदद ने बदल दी जिंदगी….

गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार…