Advertisement Carousel

PHC गंझियाडीह (फरसाबहार) को मिला MBBS डॉक्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री का जताया आभार…

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता

PHC गंझियाडीह (फरसाबहार) को मिला MBBS डॉक्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गंझियाडीह में नवपदस्थ MBBS डॉक्टर के पदभार ग्रहण करने पर पंडरीपानी–फरसाबहार भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में MBBS डॉक्टर की पदस्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अब सामान्य उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी तथा मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ कर रही है। PHC गंझियाडीह में MBBS डॉक्टर यशदीप सिदार की नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…