पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला जशपुर अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये अस्थायी रूप से अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी. जी.टी., पी.जी.टी. एवं गैर शैक्षणिक पद की व्यवस्था हेतु 31.03.2027 तक या पदों के विरूद्ध नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हों पात्र अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता के अंकों तथा वाक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) के अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट सूची के आधार पर अतिथि शिक्षक लिया जाना है। आवेदन पत्र दिनांक- 10/07/2026 से 21/07/2026 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा जिला- जशपुर (छ.ग.) में अभ्यर्थी पंजीकृत डाक /स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फार्म जमा कर सकते हैं ।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकास खण्ड पत्थलगांव, जिला- जशपुर (छ.ग.) में पी.जी.टी. रसायन शास्त्र 01 पद, पी.जी.टी. अर्थशास्त्र 01 पद, पी.जी.टी.इतिहास 01 पद, पी.जी.टी. भूगोल- 01 पद, पी.जी.टी. राजनीति विज्ञान 01 पद, पी.जी.टी. जीवविज्ञान 01 पद, पी.जी.टी.हिन्दी 01 पद, पी.जी.टी. कम्प्यूटर साइंस 01 पद, टी.जी.टी. अंग्रेजी 01 पद, टी.जी.टी. गणित 01 पद, टी.जी.टी. सामाजिक विज्ञान 01 पद, टी. जी.टी. (पी.ई.टी.महिला) 01 पद, टी.जी.टी संगीत शिक्षक 01 पद, स्टॉफ नर्स 01 पद के पद रिक्त है। साक्षात्कार दिनांक 23/07/2026 को विषय पी.जी.टी (रसायन, इतिहास, हिन्दी) टी.जी.टी (पी.ई.टी.महिला), स्टॉफ नर्स। दिनांक 24 /07/2026 को विषय पी.जी.टी. (जीवविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल), टी.जी.टी (गणित, संगीत, सामाजिक विज्ञान) एवं दिनांक 25/07/2026 को पी.जी.टी. (अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर सांईस, अंग्रेजी) शिक्षक का जिला पंचायत जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के सभागार में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जायेगा। विज्ञापन का विस्तृत विवरण जिला जशपुर की वेबसाइट http://www.jashpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।






















