Advertisement Carousel

एसपी धमतरी के निर्देशन में मेनोनाइट स्कूल में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान आयोजित छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भविष्य का संदेश धमतरी पुलिस ने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प…

धमतरी जितेन्द्र गुप्ता✍️

एसपी धमतरी के निर्देशन में मेनोनाइट स्कूल में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान आयोजित

छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भविष्य का संदेश धमतरी पुलिस ने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प

स्कूल बसों की हुई सघन जांच, यातायात सुरक्षा मानकों का लिया गया जायजा, विद्यार्थियों को किया जागरूक

धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी धमतरी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा मेनोनाइट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों तथा यातायात नियमों के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नलों एवं यातायात संकेतकों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियाँ बरतने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के पश्चात यातायात पुलिस द्वारा विद्यालय परिसर में संचालित स्कूल बसों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों में उपलब्ध आवश्यक सुरक्षा उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, चालक एवं परिचालक के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। साथ ही बस चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

धमतरी पुलिस ने आमजन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। धमतरी पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर मेनोनाइट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी,के प्रिंसिपल,यातायात प्रभारी,शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

एसपी धमतरी के निर्देशन में मेनोनाइट स्कूल में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान आयोजित छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भविष्य का संदेश धमतरी पुलिस ने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प…

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में रथ यात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय निभाएंगे गजपति महाराज की परम्परा, 17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा…..