पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष बने सुनिल अग्रवाल
लगातार दूसरी बार सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष बने सुनिल अग्रवाल पत्थलगांव के सबसे पुराने स्कूल जहाँ न सिर्फ अच्छी पढाई ही नही होती यहां बच्चो को संस्कार भी साथ मे दिए जाते है।
ये स्कूल दसको से बड़े बड़े अफसर डाक्टर सहित बड़े बड़े बिजनेस मैन बना कर दिए है जो आज बड़े नाम कमा रहे है सरस्वती शिशु मंदिर हमेशा से एक आदर्श स्कूल के नाम से जाना जाता रहा है।
जो कच्चे मकान से शुरू होकर बड़े भवन में आज संचालित किया जा रहा है। जहां हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा ले रहे है सुनील अग्रवाल जो पत्थलगांव के प्रसिद्ध ब्यक्ति है। राजनीति के बड़े नाम है। समाजसेवी है। जो किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से कभी पीछे नही रहते और उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है।उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाने का दम भी रखते है यही कारण है कि संस्था ने दुबारा सुनील अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सुनील अग्रवाल ने दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर अबतक न्यूज24 से बात करते हुए कहा कि मुझे सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा पुनः बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। में जरूर उसे अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करूंगा हमारी कोशिश रहेगी कि राज्य में हमारे स्कूल से हमारे छात्र टॉप 10 में जगह बनाये उसके लिए मैं स्कूल के शिक्षको के साथ छात्र के पालकों के साथ बैठक कर जानकारी लेंगे और उनसे मिले सुझाव के ऊपर हमारे स्कूल के शिक्षक काम कर करेंगे और छात्रों को आगे बढ़ने बेहतर शिक्षा देने की और अग्रसर होंगे।

























