पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता ✍️
धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान जग्गन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जग्गन्नाथ सुभद्रा और बलराम जी को रथों में सजा कर पूरे शहर में निकलेंगे नगर वासियों को दर्शन देंगे आशीर्वाद देँगे बड़ी धूम धाम से रथ यात्रा के इस पर्व को मनाया जाता है जिसके लिए कई हफ़्तों से ही रथ को सजा कर तैयार कर मन्त्रो उच्चारण कर पूजा कर भगवान जग्गन्नाथ सुभद्रा और बलराम को रथ में बिठा कर शहर में ले जाया जाएगा जगह जगह महिलाये बच्चे और बड़े सभी पूजा करने के लिए इंतजार करते रहते है मांदर और झांझ की थाप पर थिरकते भक्त जन भक्ति के रंग में देखे जाते हैं। जो बड़ा सुखद अहसास होता है।
रथ यात्रा पत्थलगांव के पुरानी बस्ती जग्गनाथ मन्दिर से निकलेगी पूर्व विधायक रामपुकार सिंह डॉक्टर बसन्त सिंह शिशिर सिंह श्री मति आरती सिंह एवं उनके परिवार के लोग कई दशको से भगवान जग्गनाथ जी के रथ यात्रा की पूजा पाठ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। उनके पैतृक निवास से ही रथ यात्रा की शुरुआत होती रही है। जब मन्दिर का निर्माण नही हुवा था तब रामपुकार सिंह के पैतृक घर मे ही भगवान जग्गनाथ सुभद्रा और बलराम जी की मूर्ति विराजमान रहती थी।
भगवान के रथ यात्रा में खुद को सम्मलित कर रथ को धीरे धीरे रस्सी को घिचते हुए रथ को बस स्टैंड तक लेजा कर वापस मन्दिर में लाया जाता है इस मौके पर मेले जैसा माहौल जिसमे बच्चे सबसे ज्यादा खुस दिखते है इस पूरे रथ यात्रा के लिए पत्थलगांव पुलिस ने भी अपनी पूरी तैयारी किये रहती है रथ के साथ साथ पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साथ साथ चलती है।

























