पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
सेट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार पत्थलगांव में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह भव्य ढंग से आयोजित।
सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगांव स्थापना का 75 वाँ वर्षगांठ पूरा कर रहा है। यह सत्र 2026-2027 विद्यालय के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है। अतः विद्यालय में बाल संसद शपथ ग्रहण का आयोजन समारोही ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दिया जलाकर की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण के लिए सबसे पहले विद्यालय के कैप्टनस प्रतीक मिंज और निकिता खुशी खलखो एवं वाइस कैप्टेनस उमंग कुर्रे और खुशी पन्ना के लिए विद्यालय प्रबंधक के हाथों से पदक सौंपा गया। फिर प्रधान पाठक अनुप तिग्गा द्वारा शपथ दिलाई गई। उसके बाद सभी कक्षाओं के अनुशासन, स्वास्थ्य, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्रियों को मुख्य अतिथि श्री समीर कुजूर के हाथों पदक सौंपा गया और पुनः प्रधान पाठक अनुप तिग्गा के द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समीर कुजूर पार्षद वार्ड क्रमांक 01 उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए संदेश में कहा कि सबको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई लिखाई हो, खेल कूद हो या अन्य सभी कामों में। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक फादर जखारियस लकड़ा ये स मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों को चार बातों को हमेशा याद रखने के लिए कहा – सेवा, जिम्मेदारी, ईमानदारी और तत्परता।
इस अवसर को सफल बनाने के स्टाफ और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा है।

























