Advertisement Carousel

पुलिस ने किया अनेक चोरी पे खुलासा, 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 पकड़े गए….

सूरजपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

झिलमिली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का थाना झिलमिली पुलिस ने किया खुलासा, 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 पकड़े गए।
चार लाख पन्द्रह हजार रूपये का समान किया गया जप्त।

(1) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 146/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस
(2) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 183/26 धारा 303 (2), बीएनएस
(3) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 184/26 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस
(4) चौकी बसदेई थाना सूरजपुर के अपराध कंमाक 351/26 धारा 303 (2) बीएनएस
जप्त सामाग्री :- 2 नग मोटरसाइकिल, 5 नग मोबाइल, 1 नग एयर बट, 2 नग पानी टंकी, घटना में प्रयुक्त 1 लोहे का राड कुल मशरूका कीमती करीब 4,15,000/- (चार लाख पन्द्रह हजार रूपये) का जप्त किया गया है।

सूरजपुर। थाना झिलमिली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनायें घटित होने से सभी मामलों की सम्पूर्ण हालत को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के द्वारा थाना प्रभारी झिलमिली को टीम बनाकर जल्द चोरी पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसी तारत्मय में अति० पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं SDOP ओडगी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली के पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी के माल मसरूका की पतासाजी हेतु लगातार मुखबिरो को एक्टिव किया गया एवं पुराने अपराधिक रिकार्ड वाले आरोपियों की सघन जांच तस्दीक और घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया जिस पर उपरोक्त 04 मामले का खुलासा हुआ है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
1. दिनांक 25/06/26 ऋषभ पाण्डेय आ० सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 25 साल सा० निवासी करकोटी थाना झिलमिली जिला सूरजपुर थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 24/06/26 के दरम्यानी रात में किसी अन्नात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान अंदर से 06 नग मोबाईल फोन, 06 नग चार्जर, 03 नग एयर बट एवं नगदी तीन हजार रूपये को चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना झिलमिली में अपराध कं0 146/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस कायम किया गया था।
इस मामले में आरोपी छोटू अगरिया आ० हिराधन अगरिया उम्र 19 साल सा० बडकापारा एवं आरोपी शेखर साहू आ० मुकेश साहू उम्र 21 साल सा0 मिश्रागली सूरजपुर एवं विधि से संघर्षरत बालक से पांच नग मोबाईल फोन, एक नग एयर बट, चौकी बसदेई के अपराध में चोरी हुई पल्सर मो०सा० कं० सीजी 16 सीएच 2138 कुल मशरूका कीमती करीब 3,50000/- (तीन लाख पच्चास हजार रूपये) का जप्त किया गया है।

2. दिनांक 01/08/26 को प्रार्थी कवल प्रसाद चेरवा आ० स्व० रामफल चेरवा उम्र 43 साल सा० निवासी ग्राम माडर थाना ओडगी जिला सूरजपुर का लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 10/07/26 को साप्ताहिक बाजार भैयाथान से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्लेटिना मो०सा० कं० सीजी 15 डीएच 8410 को चोरी कर लिया गया थाना झिलमिली में अपराध कं0 183/26 धारा 303(2), बीएनएस कायम किया गया था।
इस मामले में आरोपी शिवा देवांगन आ० हरदेव देवांगन उम्र 21 साल सा० बडकापारा सूरजपुर से प्लेटिना मो०सा० कं० सीजी 15 डीएच 8410 कीमती करीब 50000/- (पच्चास हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपी गिर० किया गया है।
3. दिनांक 01/08/2026 को प्रार्थीया श्रीमती विनिता कुशवाहा प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा के प्रधान पाठक थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश की गई कि दिनांक 31/07/26 की दरम्यानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा के बने अतिरिक्त कक्ष के छत के उपर से शासकीय पानी टंकी को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 184/26 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में 24 घण्टे के अंदर आरोपी लला कोल आ० स्व० महेश कोल उम्र 40 साल सा० ग्राम केवरा उपरपारा थाना झिलमिली जिला सूरजपुर छ०ग के कब्जे से चोरी गई दो नंग पानी टंकी कीमती करीब 15000/- (पन्द्रह हजार रूपये) को जप्त कर आरोपी गिर० किया गया है।

4. दिनाक 25/05/26 को प्रार्थी विष्णु प्रताप आ० पुरूषोत्म राजवाडे उम्र 23 साल सा० सुन्दरपुर चौकी बसदेई थाना सूरजपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/05/26 के शाम 05 बजे करीब साप्ताहिक बाजर से प्लसर एनएस मो०सा० क्रमांक सीजी 16 सीएस 2138 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 351/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
इस मामले में चौकी बसदेई से सम्पर्क कर मामले में आरोपी प्रदुमन बघेल निवासी बडकापारा सूरजपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, पिंगल मिंज, करन सिंह नेताम, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, ताराचंद यादव, व अमरधन सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती…

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…