Advertisement Carousel

लज्जा भंग करने के आशय से नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार….

सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता✍️

लज्जा भंग करने के आशय से नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही।
:- नाबालिग सम्बन्धी गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि नाबालिग पीड़िता थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 02/08/26 कों ग्राम करम्हा थाना कोतवाली निवासी गौतम राम उर्फ़ सटेल द्वारा पीड़िता कों अकेली देखकर लज्जा भंग करने के आशय से जबरन छेड़छाड़ किया हैं, तब पीड़िता मौक़े से भागकर घटना की जानकारी अपने परिजनों कों दी हैं, मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 537/26 धारा 74, 75(2), 76 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8, 12 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनाथल निरीक्षण कर मामले के आरोपी गौतम राम उर्फ़ सटेल का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी *गौतम राम उर्फ़ सटेल उम्र 40 वर्ष साकिन करम्हा थाना अम्बिकापुर* कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले में आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक परवेज फिरदोसी सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…