Advertisement Carousel

“कांग्रेस को जमीन पर उतरना होगा, गुटबाजी छोड़ जनता की आवाज बनना होगा” — टीएस बाबा…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

“कांग्रेस को जमीन पर उतरना होगा, गुटबाजी छोड़ जनता की आवाज बनना होगा” — टीएस बाबा

पत्थलगांव में टीएस सिंहदेव का कांग्रेसियों को दो टूक संदेश, बदहाल सड़कों पर भी बोले—ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आगे आएं, शासन तक पहुंचाएं जनता की आवाज

पत्थलगांव। सरगुजा महाराजा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा) सोमवार को पत्थलगांव प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता पवन अग्रवाल के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान टीएस बाबा ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को अब जमीन पर उतरकर काम करना होगा। जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा और आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना बेहद जरूरी है।
बदहाल सड़कों पर आया सवाल तो बोले—ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को आगे आना चाहिए
पत्रकारों ने जब पत्थलगांव क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया और कहा कि सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, बारिश के मौसम में आवागमन मुश्किल हो गया है तथा कई इलाकों में लोगों के पास आने-जाने के दूसरे साधन भी नहीं हैं, तो टीएस बाबा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को जनता की आवाज बनकर आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर शासन तक पहुंचाना जरूरी है। सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर कांग्रेस को जनता के साथ खड़े होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
गुटबाजी पर भी टीएस बाबा का दो टूक संदेश
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की आवाज बनकर मिलजुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने संगठन में एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर कांग्रेस को जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना होगा।
टीएस बाबा के इस बयान को पत्थलगांव कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच काफी अहम माना जा रहा है। उनके “जमीन पर उतरकर काम करने, जनता की आवाज बनने और गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होने” के संदेश ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
टीएस बाबा के प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता पवन अग्रवाल के निवास पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जहां क्षेत्रीय राजनीति और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा भी हुई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार…

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग का होगा पूजन निकाली गई भव्य कलश यात्रा, कल से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल…