सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता
साईबर रेंज थाना की बड़ी कार्यवाही 05 अंतर्राज्यीय साईबर ठगो को मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी व अन्य विभागो के अधिकारी बन, डरा धमका कर करते थे ठगी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गांधीनगर अम्बिकापुर निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बता कर फर्जी सीम चालु होना व उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस में करने के बारे में बताया। बाद में अन्य व्यक्ति द्वारा विडियों कॉल कर दिल्ली पुलिस का अधिकारी बता कर खाते में अवैध लेन देन का होना बोलकर डरा धमका कर कुल 22 लाख रूपये रिजर्व बैंक से उसकी जमा राशि का वेरीफिकेशन कराने के नाम पर अलग अलग बैंको का खाता प्रार्थी को उपलब्ध कराकर उसमें राशि स्थानांतरित कर ठगी किया गया था।
मामले की गंभिरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा प्रकरण की अग्रीम विवेचना हेतु साईबर रेंज थाना को सौंपते हुये तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया दिए। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा उपयोग किये मोबाईल नंबर वाटसअप नंबर का तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर नोडल अधिकारी साईबर रेंज थाना सरगुजा रेंज नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठीत कर आरोपियों की पतासाजी हेतु भोपाल महाराष्ट्र के लिये रवाना किया गया।

प्रार्थी से ठगी की राशि साहिल ठाकुर निवासी नर्मदापुरम म०प्र० के खाते में स्थानांतरित होना पाये जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने स्वयं का खाता आरोपी कार्तिक निकम को बेचना बताया। इस आधार पर कार्तिक निकम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह विभिन्न लोगो से बैंक खाता इक्टठा करके उसकी पूरी किट खाते से लिंक सीम के साथ बस से भोपाल भेजता था। इस कार्य के लिये वह टेलीग्राम ग्रुप से जुडा हुआ था। आरोपी साहिल ठाकुर से ठगी की राशि एक अन्य बैंक खाता जिसका धारक आरोपी उजेर शेख था में पैसा ट्रांसफर होने पर आरोपी उजेर शेख को हिरासत में लेने पर उक्त राशि को सेल्फ चेक के माध्यम से आहरण करना बताया। पूछताछ में आये तथ्यों के आधार पर अन्य दो आरोपी अर्जित विश्वकर्मा एवं हर्ष के पतासाजी की गई जिसका काम विभिन्न लोगो से बैंक खाता प्राप्त करके ठगी कि राशि को उन खातों में डलवाना तथा उसके बदले में मुख्य आरोपियों को USDT किप्टो में बदलकर देना था। इस कार्य के लिये विभिन्न ये लोग टेलीग्राम ग्रुप से जुडे हुये थे। आम लोगो से आरोपी उंची दर पर USDT किप्टो खरीदते थे जिसके लालच में लोग फंसते थे और किप्टो बेचकर ठगी की राशि प्राप्त करने से उनके भी बैंक खाते में होल्ड लग जाता था और ठगी की राशि उनके खाते में आने से वे भी सह आरोपी बनते है। इस प्रकार से संपूर्ण ठगी की राशि को एक संगठित रूप से विभिन्न लोगो को कमिशन देकर उनसे बैंक खाता लेना तथा उसके बदले में USDT किप्टो करेंसी में बदलकर प्राप्त किया जा रहा था। वर्तमान में प्रकरण विवेचनाधीन है तथा अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
अपील :- सरगुजा पुलिस अपील करती है कि अपना बैंक खाता किसी को भी उपलब्ध ना कराये जिससे आप सभी प्राथमिक सहभागी बन जाते है। इसके साथ ही ऑनलाईन इन्वेसमेंट के नाम पर क्रिप्टो करेंसी में सोच समक्ष कर पैसा इन्वेस्ट करें। आपकी एक चुक और लालच आपकी मेहनत की कमाई को अपराध की कमाई में बदल सकती है तथा आपको भी आरोपी बना सकती है।
आरोपियों का नाम
01. अर्जित विश्वकर्मा आ० सियाराम विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी आमगांव बडा, करेली जिला नरसिंहपुर म०प्र० ।
02. हर्ष आ० विक्रम सिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम भाकली (165) थाना कोसली जिला रिवाड़ी हरियाणा।
03. उजेर युसुफ शेख आ० युसुफ शेख उम्र 28 साल निवासी नवी मुंबई महाराष्ट्र
04. साहिल सिंह ठाकुर आ० साहब सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी रसुलिया नर्मदापुरम म०प्र० 05. कार्तिक निकम आ० विजय कुमार निकम उम्र 21 साल निवासी रसुलिया नर्मदापुरम म०प्र०
कार्यवाही में शामिल
निरीक्षक अश्वनी सिंह, प्र०आर० अमित निकुंज, आर० अमरेन्द्र सिंह. इर्मतयाज अली, दिग्पाल सिंह।






















