Advertisement Carousel

उत्कृष्टता के लिए शिक्षा बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यालय बाल परिषद शपथ ग्रहण कार्यक्रम….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

उत्कृष्टता के लिए शिक्षा बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यालय बाल परिषद शपथ ग्रहण कार्यक्रम

आज दिनांक 13/07/2026 दिन सोमवार को शिक्षा सत्र 2026-27 वार्षिक उद्देश्य “उत्कृष्टता के लिए शिक्षा : बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” को आधार मानते हुए सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यालय बाल परिषद (स्टुडेंट कैबिनेट) शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धेय फादर मनोज मिंज ये.स. उपप्राचार्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सुश्री बिम्बलेश्वरी मरकाम (पी.एस.आई. पत्थलगांव), विशिष्ट अतिथिगण श्रद्धेय फादर जखारियस लकड़ा ये.स. (स्कूल प्रबंधक), श्री लाकेश कुमार साहू (ए.एस.आई. पत्थलगांव), व श्री जयप्रकाश (पी.एस.आई. पत्थलगांव), प्राचार्य श्रद्धेय फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. (प्राचार्य सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव), श्रद्धेय फादर गोडफिड एक्का ये.स. (ट्रेजरर) उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों को स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों द्वारा परेड करते हुए मंच तक लाया गया। उसके पश्चात् दोप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण नृत्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत की कड़ी में म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों ने सुन्दर और मनमोहक धुन बजाकर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धेय फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. (प्राचार्य) ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। स्वागत उ‌द्बोधन के बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने बाल परिषद के सभी विद्यार्थियों को बैच एवं विद्यालय पट्टा पहनाकर शपथ दिलायी। पूरे विद्यालय के विद्यार्थियों में से 60 विद्यार्थियों ने कैबिनेट सदस्य एवं हाउस कैप्टन के रूप में, 120 विद्यार्थियों ने अनुशासन समिति सदस्य के रूप में और 92 विद्यार्थियों ने क्लास नायक के रूप में आज बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ शपथ ग्रहण किया।

आज के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अपने उद्बोधन में आज के मुख्य अतिथि सुश्री बिम्बलेश्वरी मरकाम (पी.एस.आई. पत्थलगांव), ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर अध्ययन करने का संदेश दिया। तत्पश्चात् श्री लाकेश कुमार साहू (ए.एस.आई. पत्थलगांव), ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए सभी से इनका पालन करने का भी आहृवान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें कम उम्र के बच्चे दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने जोर देकर कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोटर बाईक चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा 18 वर्ष से उपर के बच्चों का ड्राईविंग लाईसेंस होने पर ही वाहन चलाने की अनुमति है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि मोटर बाईक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें और अपने अभिभावकों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। फिर विशिष्ट अतिथि श्रद्धेय फादर जखारियस लकड़ा ये.स. (स्कूल प्रबंधक) ने अपने उद्बोधन में तीन बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेतृत्व से विद्यार्थी अपना व्यक्तित्व निखारें, प्रतिस्पर्धी बने, और सहानुभूतिशील इन्सान बनें। हर कोई अपने में एक नेता ह पर हमें एक प्रभावशाली छात्र नेता बनकर स्कूल को आगे उन्नति की ओर आगे लेने में सहयोग करना है। उन्होंने बच्चों को निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तथा सभी शालेय गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात् शाला नायिका रिया एक्का कक्षा 12वीं और शाला नायक आशिष गुप्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

अन्त में श्रद्धेय फादर सुनील खलखो ये.स. ने सभी छात्र कैबिनेट, अनुशासन समिति, चारों दल के सदस्यों एवं सभी कक्षा नायक-नायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों को बखूबी निभाने के लिए परित करते हुए आज के स्कूल बाल परिषद शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ती की घोषणा की।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में रथ यात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय निभाएंगे गजपति महाराज की परम्परा, 17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा…..

50 वर्ष पुरानी सरईपानी व्यपवर्तन योजना का राजस्व रिकॉर्ड होगा अद्यतन ’15 किमी लंबी सिंचाई नहर की अधिग्रहित भूमि के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू, पांच गांवों के किसानों को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ’….

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास झूठी पहचान बताकर बहला-फुसलाया, सुनसान जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म  पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आधार पर न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा  ….