Advertisement Carousel

 मामूली विवाद पर, नशे में बेटे ने की लकड़ी की फाड़ी से मारकर अपने ही पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार …

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता ✍️

मामूली विवाद पर, नशे में बेटे ने की लकड़ी की फाड़ी से मारकर अपने ही पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार भेजा जेल
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कलिया का
आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी को भी किया जप्त
नाम आरोपी- पूना राम नाग उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कलिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ ग।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.07.26 को प्रार्थी अजय कुमार नाग उम्र 30 वर्ष ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे तीन भाई है उनका एक भाई बाहर राज्य में काम करता है, गांव में वह अपने पत्नी बच्चों के साथ अपने मां बाप के साथ में रहता है, उनके साथ उसका बड़ा भाई आरोपी पूना राम नाग भी रहता है , जिसकी शादी नहीं हुई है, दिनांक 16.07.26 को वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ खेती का काम करने खेत गया था, घर में उसकी मां व पिताजी थे, शाम करीबन 04.00 बजे प्रार्थी के बड़े पिताजी के बेटे ने उसे आकर बताया कि आपके पिताजी मृतक बंधु नाग उम्र 52 वर्ष को आपके भाई पूना राम के द्वारा लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, खबर पाकर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर आकर देखा, तो पाया घर के आंगन में उनका पिताजी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके सिर से खून निकल रहा था। मां से पूछने पर बताई कि उसका बड़ा भाई आरोपी पूना राम शराब के नशे में घर आया था, व अपने पिताजी से लड़ाई झगड़ा कर, आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से सिर में हमला कर उसकी हत्या कर दी।


रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल जाकर, निरीक्षण पश्चात शव का पंचनामा किया गया तथा शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी पूना राम को हिरासत लेकर पूछताछ करने पर उनके बताया कि घटना दिनांक को शाम करीबन 04.00 बजे वह शराब पीकर घर आया था, उसी दौरान उसके पिताजी के द्वारा काम धाम नहीं करते हो कहने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लगा व आवेश में आकर अपने पिताजी के सिर व कनपटी में, आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी को भी जप्त कर लिया है।
आरोपी पूना राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, पी एस आई संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक कुलदीप खलखो, नगर सैनिक ओम प्रकाश व वीरेन्द्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कलिया में अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, कार्यवाही जारी है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

एसपी धमतरी के निर्देशन में मेनोनाइट स्कूल में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान आयोजित छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भविष्य का संदेश धमतरी पुलिस ने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प…