पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
ग्राम इला में आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, जी को आकर्षक सजे रथ में बिराजित कर गाँव मे भक्तों को दर्शन दिए

रथयात्रा की शुरुआत राधाकृष्णन मंदिर से पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान को रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद श्रद्धालु “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष के बीच गाँव मे भ्रमण के लिए निकले
इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है कि गाँव वासी कई दशकों से इस रथयात्रा की परंपरा से जुड़े हुए हैं।
रथयात्रा के दौरान गाँव की गलियां भक्ति के रंग में सराबोर हैं। भक्त मंगल गीत गाते हैं, बच्चे उत्साह से झूमते हैं और श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते है।रविवार को दोपहर से भारी बारिश के बावजूद रथ मेला में भारी भीड़ दिखी।
























