Advertisement Carousel

जिले में पहली बार ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड टूर्नामेंट प्रथम विजेता को मिलेंगे 50 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 30 हजार की पुरस्कार राशि ….

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

चेकमेट शतरंज की बिसात पर भिड़ेंगे देश के दिग्गज और प्रतिभावान

खिलाड़ी, जशपुर  जिले में पहली बार ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड टूर्नामेंट

प्रथम विजेता को ₹50 हजार और उपविजेता को ₹30 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी

 

29 अगस्त से 1 सितम्बर तक जिले में पहली बार ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से शतरंज के दिग्गज और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर शतरंज प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पिछले वर्ष 2025 जशपुर शतरंज प्रतियोगिता का सेटअप👆

जशपुर जिले में होने जा रहे आयोजन को लेकर आयोजकों में भी खासा उत्साह यह टूर्नामेंट जशपुर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। जहां एक आए बढ़कर एक खिलाड़ी शतरंज की बिसात में अपना खेल दिखाएंगे फिडे रेटेड प्रतियोगिता होने के कारण इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रेटिंग को सुधारने का अवसर भी होगा।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण है। टूर्नामेंट के विजेता को 50,000,रुपये तथा उपविजेता को 30,000, रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार और सम्मान दिए जाने की जानकारी है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों के जशपुर पहुंचने की संभावना बनी  है। इससे जिले में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

हाल के महीनों में अम्बिकापुर और सूरजपुर में शतरंज प्रतियोगिता हो चुकी है।

आयोजकों ने शतरंज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता से जुड़ने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp