Advertisement Carousel

एक पेड़ माँ के नाम : 2026 सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में वृक्षारोपण….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

एक पेड़ माँ के नाम : 2026 सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में वृक्षारोपण

शेक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक उद्देश्य “उत्कृष्टता के लिए शिक्षा: बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 08/08/2026 दिन शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2026″ के तहत् वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के इको क्लब द्वारा किया गया। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विद्यार्थियों ने कई प्रकार के पेड़-पौधे अपने-अपने घरों से लेकर आये और कुछ गमलों का रंगरोगन करके आकर्षक एवं सुन्दर बनाने की कोशिश किये। इस कार्यक्रम में सहदय सहभागी होने के लिए कक्षा 1 ली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिये।

फादर सुनील खलखो ये.स. प्राचार्य सेंट जेवियस अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव ने इस सुन्दर कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को अपने-अपने घरों के आस-पास पेड़ लगाने के लिए जोर दिया। उन्होंने अपने वाक्तव्य में कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम” यही उद्देश्य लेकर पेड़ लगाना जरूरी है, क्योंकि पेड़ हमारा जीवन है और मानवता का निर्माण एवं कल्याण में प्राकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने में ही मानव जीवन निहीत है।” इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कक्षावार सामूहिक रूप स चुने हुए सुन्दर फलदार, छायादार और रंग-बिरंगे फूल एवं अन्य पौधे लगाय। जिनमें चंदन, लिची, चिकू, आमरूद, काजू, बादाम, जामुन, इडिनियम, एरिका पाम, रूबिना पाम, रबर पेड़, क्रोनोक्रोपस, बकुल (सदाबहार पेड़), क्रिसमस ट्री, नीम, एगजोरा एवं रंग-बिरंगे फूल आदि के पौधे थ। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्त में सभी विद्यार्थियों ने वृक्षों की सुरक्षा एवं रखरखाव का संकल्प लिया और खुशी-खुशी अपने घर की ओर प्रस्थान किये।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp