Advertisement Carousel

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में भव्य स्वागत…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता 

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में भव्य स्वागत

पत्थलगांव। ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ के तहत वडनगर–वाराणसी से निकली बाइक सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा पहुंचने पर विधायक गोमती साय ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली इस यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा देती है।

इस दौरान क्षेत्र की श्रमिक दीदियों का सम्मान किया गया। विधायक गोमती साय ने श्रमिक बहनों के परिश्रम, समर्पण और समाज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिक बहनों का योगदान परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..