Advertisement Carousel

21 लाख कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट किए गए…

सूरजपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

सूरजपुर पुलिस ने 21 लाख कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट किए, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने की कार्यवाही।

 

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख कीमत के नशीले पदार्थो को नष्ट किया है। पुलिस लाईन परिसर में अस्थायी भट्ठे में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के 10 प्रकरणों में जब्त 32 किलो 247 ग्राम गांजा, 45 नग गांजा का पौधा, 590 इंजेक्शन, 176 कफ सिरप एवं 2592 नग कैप्सूल को नष्ट किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रूपये है।
डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की अधिसूचना और छत्तीसगढ़ शासन के 21 नवंबर 2024 के निर्देशों के अनुसार की गई। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समिति की उपस्थिति में, वीडियोग्राफी एवं दस्तावेजीकरण के साथ की गई है। नष्टीकरण की प्रक्रिया डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पंचान व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पुलिस सूरजपुर ने युवाओं व नागरिकों को नशे से बचाने के लिए भविष्य में भी निरंतर मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दृढ़ संकलित है। इस दौरान रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक जावेद मियादांद, प्रधान आरक्षक आशाराम लकड़ा, आरक्षक सोहेल राजा व उदय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में रथ यात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय निभाएंगे गजपति महाराज की परम्परा, 17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा…..

50 वर्ष पुरानी सरईपानी व्यपवर्तन योजना का राजस्व रिकॉर्ड होगा अद्यतन ’15 किमी लंबी सिंचाई नहर की अधिग्रहित भूमि के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू, पांच गांवों के किसानों को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ’….

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास झूठी पहचान बताकर बहला-फुसलाया, सुनसान जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म  पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आधार पर न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा  ….

स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार…