जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️
जशपुर जिले के लोदाम में तीन दिन से बिजली गुल बीते
लोदाम में आज तीसरा दिन है जब बिजली के आने की बाट जोह रहे है ग्राम वासी आपको बता दे बीते दिनों में ओले गिरने एवं हवा के तेज झोको से बिजली के कई खम्बे गिर गए तार भी टूट गए जिसके कारण बीते तीन दिनों से तार जोड़ने और खम्बे ठीक कर रहे है बिजली विभाग के कर्मचारी अब आपये समझिये की जब तीनदिन से किसी शहर या किसी गाँव मे बिजली गुल रहेगी तो उस गाँव का क्या हाल होगा पीने जैसे महत्वपूर्ण पानी के लिए लोगो को भारी मुश्किल हो रही है।
जशपुर से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग में बसा गाँव लोदाम वासी जहाँ तीन दिनों से बिजली के आने की बाट जोह रहे है।
जशपुर बिजली विभाग के अधिकारी ईई बिनोद पंडित से लोदाम में लाइट बन्द की जानकारी पूछने पर उन्होंने कहा कि आज शाम तक बिजली चालू कर दी जाएगी काम किया जा रहा है। खम्बे और तार टूट गए है जिसके चलते दिक्कत हो रहा है।
अब सवाल ये उठता है कि चार से पांच खम्भे अगर टूट गए तो क्या उन खम्भो को खड़ा करने में तीन दिन लग जाएंगे या फिर गाँव है आराम से करेंगे ये सोच तो नही बिजली जिसे महत्वपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण कर गाँव के शहर की बिजली चालू करने की जिम्मेदारी बिजली विभाग का है क्या उससे में जशपुर का बिजली विभाग खरा उतर पा रहा है। या सिर्फ ऑफिसों में बैठ कर फोन से ही कार्य का सम्पादन कर बिजली की ब्यवस्था ठीक करने में बड़े अधिकारी लगे है।


























