पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
पत्थलगांव में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
12 जुलाई 2026 रविवार को गायत्री चेतना केंद्र में आयोजित पत्थलगांव के लाखझार में आगामी 17 से 20 अप्रैल 2027 को होने वाले “राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गायत्री के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र एवं गुरु वंदना के साथ किया गया। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रकाशचंद्र यादव जी द्वारा शांतिकुंज से प्रेषित कार्यक्रम की स्वीकृति एवं आशीर्वाद पत्र को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ समिति के संरक्षक श्री पवन अग्रवाल जी,अध्यक्ष श्री टिकेश्वर यादव जी, कोषाध्यक्ष श्री पूर्णोचंद्र बेहरा जी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, जिला के मुख्य ट्रस्टी श्री सहदुल प्रसाद सिंह जी , ट्रस्टी गण,जिला समन्वयक श्री कांशीराम श्रीवास जी ,प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सहसमन्वयक श्री दौलत राम चौहान जी तथा जिले के सभी ब्लॉक समन्वयक एवं गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन भाई बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शनानुसार ब्लॉक के सभी 108 गांवों में दीप यज्ञ, एक कुण्डीय एवं पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ, जनसंपर्क एवं घर-घर गायत्री परिवार अभियान चलाकर प्रत्येक परिवार तक युगऋषि के विचार एवं यज्ञीय संस्कृति पहुँचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही विभिन्न समितियों का दायित्व निर्धारण कर महायज्ञ को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
आयोजक समिति राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गायत्री परिवार, पत्थलगांव(लाखझार)
























