पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
अमित पांडे के खिलाफ जिले भर में फुटा भाजपाईयो का गुस्सा
अलग अलग थाना में शिकायत कर,की एफआईआर की मांग
पार्टी के जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने की कोशिश पर जताई नाराजगी
जशपुरनगर। तथाकथित इंटरनेट इंफ्लुएंशर अमित पांडे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के सभी मंडलों व मोर्चा ने जिले के अलग-अलग थाना व चैकियों में शिकायत दर्ज कराते हुए,एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस से किये गए शिकायत में भाजपाईयों ने आरोप लगाया है कि अमित पांडे बीते कुछ समय से इंटरनेट मिडिया फेसबुक में लगातार ऐसे विडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सीएम कैंप कार्यालय बगिया,पत्थलगांव की विधायक गोमती साय और जशपुर की विधायक रायमुनि भगत पर आधारहिन आरोप लगाया है। भाजपाईयों का आरोप है अमित पांडे ने अपने पोस्ट में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को गुंडा कह कर अपमानित किया है। अमित पांडे के इस कृत्य से भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नाराजगी व्याप्त है। सौपे गए ज्ञापन में भाजपा के पदाधिकारियों ने आधार व तथ्यहिन पोस्ट के आधार पर अमित पांडे के विरूद्व अपराध पंजिबद्व करने की मांग की है। भाजपा के पत्थलगांव मंडल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा पत्थलगांव,महिला मोर्चा पत्थलगांव,अनुसूचित मोर्चा,पत्थलगांव,भारतीय किसान मोर्चा,पत्थलगांव,भाजयुमो पत्थलगांव,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा,पत्थलगांव,भाजपा मंडल सन्ना और महादेवडांड़ ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
























