Advertisement Carousel

सुरेशपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल…

जशपुरनगर जितेन्द्र गुप्ता ✍️

सुरेशपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल

जशपुरनगर।जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के सुरेशपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन एवं झूला रथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का कार्य करते हैं।इस समारोह में मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, प्रदीप गुप्ता , नारायण यादव, चमर साय, धरनी धर सिदार, दुबराज सिंह, सुखदेव सिदार, चांडक्य डांसेना, देव साय तिग्गा, अमर गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..