Advertisement Carousel

शिक्षक हितों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन….

जशपुर जितेंद्र गुप्ता✍️

शिक्षक हितों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

22 अगस्त को ब्लॉक, 29 अगस्त को जिला और 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन
जशपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला जशपुर की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों एवं TET अनिवार्यता से उत्पन्न सेवा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को जिले के सभी ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, 29 अगस्त को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन तथा मांगों का निराकरण नहीं होने पर 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
फेडरेशन की प्रमुख मांगें।
मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए तथा पूर्व सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।

सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के प्रभाव से सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सहायक शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। संगठन सरकार से सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय की अपेक्षा करता है। शिक्षकों के हितों की अनदेखी किए जाने पर फेडरेशन आंदोलन को और तेज करेगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, संतोष जाटवर, पुरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, दीपक मार्टिन, संजय बेक, भरत यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..